Skip to main content

TikTok पर लाइक्स और फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए- TikTok पर फेमस होने की ट्रिक्स

दोस्तों, आजकल TikTok इंटरटेनमेंट का सबसे अच्छा साधन बन गया है।  हर किसी के मोबाइल में TikTok जरूर होता है।  TikTok की पॉपुलैरिटी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसको यूज करने वाले भी बढ़ते ही जा रहे है।

अगर आप भी TikTok यूजर है तो आपको पता होगा TikTok में हम Short Videos बनाते है , उन वीडियो को दूसरे लोग लाइक्स करते है। अगर उनको हमारी वीडियो अच्छी लगती है तो हमको TikTok  पर  फॉलो करते है।


TikTok पर लाइक्स और फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए- TikTok पर फेमस होने की ट्रिक्स


TikTok पर सारा खेल लाइक्स और फॉलोअर्स का है। आजकल हर एक TikTok यूजर के मन में एक ही बात होती है कि कैसे भी करके TikTok पर फेमस  हुआ जाये। TikTok पर फेमस  होने के लिए आपके हर वीडियो पर ढेरो लाइक होने चाहिए और आपके फॉलोअर्स ज्यादा से ज्यादा होने चाहिए।

अगर आप भी टिकटोक के जरिए फेमस होना चाहते हैं तो यह पोस्ट आप ही के लिए है। इस पोस्ट को शुरू से लेकर आखिर तक पढ़े। आज  हम इसमें TikTok पर फेमस होने की बहुत सारी ट्रिक्स  बताने वाले हैं। अगर आप इन सभी ट्रिक्स को फॉलो करोगे तो आप निश्चिंत ही अपनी हर वीडियो पर बहुत सारे लाइक और TikTok फॉलोअर्स पा जाओगे 



    TikTok डाउनलोड करें। 

    आइए देखते हैं कि ये ट्रिक्स आखिर क्या है। सबसे पहले तो टिक टॉक डाउनलोड करें।  TikTok डाउनलोड करना बहुत आसान है। Google Play Store में जाएं सर्च बार में TikTok  टाइप करें और TikTok  को डाउनलोड कर ले।

    अगर आप ऐसे क्षेत्र में हैं जहां पर स्लो इंटरनेट की समस्या है तो आप TikTok का लाइट वर्जन (TikTok Lite) डाउनलोड कर ले। आपने टिक टॉक डाउनलोड कर लिया है और इस पर अपना अकाउंट भी बना लिया है।

    अब बात करते हैं TikTok पर शुरुआत से ही कौन सी ट्रिक  प्रयोग कि जाए ताकि हमको TikTok वीडियो पर बहुत सारे लाइक मिले और जल्द ही हमारे फॉलोअर्स भी बढ़ जाए।
    दोस्तों, TikTok पर लाइक्स और फॉलोअर्स कैसे बढ़ाए  इस बारे में आपने इंटरनेट पर बहुत से पोस्ट पढ़े होंगे।  हर पोस्ट में आपको बस एक ही तरह की चीजें मिलती रही होंगी।

    आज TikTok पर फेमस होने के लिए मैं आपको ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहा हूँ जो मैंने खुद भी यूज़ कि हैं और उनके रिजल्ट देखे हैं।


    कंटेंट प्रैफरेंसेज  (Content Preferences)

    दोस्तों कॉन्टेंट प्रेफरेंस आपको TikTok की सेटिंग्स में मिलेगा। यह ट्रिक चकित कर देने वाली है। इसको बताने से पहले मैं आपको एक वाकया बताता हूँ।

    मैंने TikTok पर एक नया अकाउंट बनाया था जिसमें हर वीडियो पर कुछ ही देर में बहुत सारे लाइक्स आ जाते थे।  फॉलोअर्स  भी बढ़ते जा रहे थे एक दिन मैंने सेटिंग्स में जाकर कंटेंट प्रेफरेंस में अपनी लैंग्वेज को हिंदी इंग्लिश और पंजाबी सिलेक्ट कर लिया।  ऐसा करने के बाद मेरी वीडियो पर व्यूज आने बंद हो गए।
    जब व्यूज नहीं आएंगे तो लाइक्स भी नहीं मिलेंगे।
    पहले तो मुझे लगा कि शायद TikTok ने मेरी आईडी को फ्रीज कर दिया है लेकिन फिर मैंने एनालिसिस किया की हाल फिलहाल में मैंने कौन सी सेटिंग चेंज की है तो मुझे याद आया कि मैंने कंटेंट प्रेफरेंस में अपनी लैंग्वेज को सिलेक्ट किया है।

    मुझे नहीं पता था कि क्या यह सेटिंग करने के कारण ही मेरे व्यूज आने बंद हो गए हैं। लेकिन फिर भी मैंने इस सेटिंग को फिर से चेंज कर दिया। और कंटेंट प्रेफरेंस में किसी भी लैंग्वेज को सिलेक्ट नहीं किया।
    फिर मैंने मैंने TikTok अकाउंट पर अगली वीडियो डाली और उस वीडियो पर फिर से कुछ ही देर में बहुत सारे व्यूज और लाइक्स मिल गए।

    इसी कड़ी में कुछ बंदे यह भी कहते हैं कि कांटेक्ट प्रेफरेंस में सभी लैंग्वेज को सिलेक्ट करने पर भी बहुत ही व्यूज आते है। आप ऐसा भी कर सकते हैं लेकिन मैंने ऐसे करके नहीं देखा है।
    निष्कर्ष ये है कि TikTok वीडियोस पर ज्यादा व्यूज पाने के लिए आपको कंटेंट प्रेफरेंस में या तो कोई भी लैंग्वेज सेलेक्ट नहीं करनी है या फिर सारी लैंग्वेज सेलेक्ट करनी है

    स्टोरेज (Storage)


    टिकटोक पर भर भर के व्यूज पाने के लिए आपको ये ट्रिक अपनानी होगी। दोस्तों यह भी मेरा पर्सनल एक्सपीरियंस है। अगर आप ऐसा करते हो तो TikTok की हर वीडियो पर आपको भर भर कर व्यूज मिलेंगे। जितने ज्यादा व्यूज आपकी वीडियो पर होंगे उतने ही लाइक मिलने की ज्यादा संभावना होगी।
    और जितना ज्यादा लोग आपके वीडियो को देखेंगे उतनी ही ज्यादा संभावना होगी कि वे आपको टिकटोक पर फॉलो करें। टिकटोक पर कोई भी वीडियो अपलोड करने से पहले TikTok की Settings and Privacy में जाकर Storage पर जाये। Caches और Downloads को क्लियर कर दे। ऐसा करने से आपकी वीडियो पे काफी व्यूज मिलेंगे।


    हैशटैग का सही उपयोग (Hashtag)

    हैशटैग (#) का बहुत ज्यादा महत्व है। वीडियो का डिस्क्रिप्शन लिखते समय सही हैशटैग का चुनाव आपकी वीडियो को वायरल करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे हैशटैग का इस्तेमाल करो जिनपर ज्यादा से ज्यादा व्यूज हो। TikTok  वीडियो के डिस्क्रिप्शन में हम एक से अधिक हैशटैग का इस्तेमाल कर सकते है। इसलिए जितने ज्यादा हैशटैग लिख सकते हो लिखो। बस ये ध्यान रहे की TikTok वीडियो के डिस्क्रिप्शन में जो हैशटैग आप डाल रहे हैं उनपर अधिक व्यूज होने चाहिए।

    TikTok सेल्फ आईडी हैशटैग

    सेल्फ आईडी हैशटैग बनाना भी आपको TikTok पर फेमस बना सकता है। सेल्फ आईडी हैशटैग बनाने के लिए अपनी आईडी के आगे # लगाना होगा। उदाहरण के लिए मान लो आपने iamaxatsharma के नाम से TikTok आईडी बनायीं हुई है। आपका सेल्फ आईडी हैशटैग #iamaxathsharma होगा। सेल्फ आईडी हैशटैग बनाने से आपकी TikTok आईडी की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी।

    टेम्पलेट्स (Templates)

    दोस्तों ये ट्रिक भी कमाल की है और मेरी खुद की आजमाई हुई ट्रिक है। अगर आप TikTok पर लाइक्स बढ़ाना चाहते है। TikTok वीडियो को वायरल करना चाहते है और अपने फैंस बढ़ाना चाहते है तो वीडियो बनाने के लिए TikTok की टेम्पलेट्स का प्रयोग करे। ऐसा भी एनालिसिस किया गया है कि जब भी आप Double Exposure  टेम्पलेट का प्रयोग करके वीडियो बनाओगे तो इस वीडियो के व्यूज काफी अधिक होने के बहुत ज्यादा चान्सेस है। आप भी ये प्रयोग करके देख सकते है।


    TikTok पर वीडियो अपलोड करने का समय

    TikTok पर पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए ये जरुरी है कि आप रेगुलर बेस पर वीडियो अपलोड करें। TikTok पे वीडियो अपलोड करने का एक निश्चित समय निर्धारित करे। हर रोज कम से कम 3 वीडियोस अपलोड करे। 
    वीडियो अपलोड करने का सही समय का निर्धारण आपकी वीडियोस पर व्यूज को बहुत हद तक बढ़ा सकता है।

    वीडियो अपलोड करने का सही समय

    • सुबह 7 से 8 बजे क बीच। 
    • दोपहर २ से ३ बजे क बीच। 
    • शाम 7 से 8 बजे के बीच। 

    दोस्तों अभी भी बहुत से अमेजिंग ट्रिक्स ऐसे है जिनका प्रयोग करके आप टिकटोक पर अपनी वीडियो के व्यूज बहुत बढ़ा सकते है और वीडियो को वायरल कर सकते हो। इन ट्रिक्स की सहायता से आप TikTok फ़ॉलोवेर्स बढ़ा सकते है। 
    अगर आप उन सब ट्रिक्स को जानना चाहते हो तो हमको कमेंट बॉक्स मे लिखे।


    Comments

    Popular posts from this blog

    महामुनि अगस्त्य जी के बारे में कुछ रोचक बातें जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान.

    सबसे पहले तो आपको ये बता देते है की महामुनि अगस्तय, रामायण और महाभारत  दोनों ही कालखंडो में उपस्थित थे । कहा जाता है कि महिर्षि अगसत्य 5000 वर्षो से भी अधिक समय तक जीवित रहे थे। ऊपर लिखी केवल दो ही तथ्यों से आपने अनुमान लगा  लिया होगा कि महिर्षि अगस्त्य  साधारण मानव नहीं रहे होंगे। तो आईये जानते है इनके बारे में और रोचक बातें। कौन थे महिर्षि अगस्त्य मुनि ? महामुनि अगस्त्य एक वैदिक ऋषि थे। माना जाता है कि इनका जन्म 3000 ई.पू. में काशी में हुआ था। इनकी पत्नी लोपामुद्रा विधर्भ देश की राजकुमारी थी। इनके पिता का नाम पुल्सत्य था। इनके भाई का नाम  विश्रवा था।   महामुनि अगस्त्य महाराज दशरथ के राजगुरु भी थे।  अगस्त्य मुनि को सप्तऋषि मंडल में से एक माना जाता है। तुलसीदास जी द्वारा रचित रामायण में भी मुनि अगस्तय के सम्बंध में लिखा गया है। तो आईये जानते है महामुनि अगस्त्य से जुड़े कुछ चकरा देने वाले, रोचक मगर सत्य बातें। अतुल्य ज्ञान का भंडार। पुराणों में वर्णित है कि एक बार महामुनि अगस्त्य जी ने समुंद्री राक्षसो का विनाश करन...

    How to add Branding Watermark to YouTube Video

    How to add Branding Watermark to YouTube Video. दोस्तों अगर आप ये पोस्ट पढ़ रहे है तो जाहिर सी बात है कि आप जानते ही होंगे कि  यूट्यूब पर चैनल कैसे बनाते है । ज्यादातर लोगो को पता नहीं होता कि  Branding Watermark to Video क्या होता है। सबसे पहले यही जान लेते है कि Branding Watermark to Video होता क्या है। What is Branding Watermark to Video दोस्तों सबसे पहले जान लेते हैं कि Branding Watermark to YouTube Video क्या होता है, और इसको क्यों लगाते हैं। दोस्तों इसको हम कस्टम सब्सक्राइब बटन (Custom Subscribe Button) भी बोलते हैं। इसको लगाने से ये चांस बढ़ जाता है कि आपकी वीडियो को देखने वाले लोग आपके चैनल को भी सब्सक्राइब कर दें। यदि आप अपने वीडियो की ब्रांडिंग वॉटरमार्क (Your Channel Logo) कर लेते है तो जब भी कोई आपकी वीडियो के दायी तरफ के निचले कार्नर पर आपके चैनल लोगो पर अपना कर्सर ले जाता है तो वहां से Subscribe का बटन पॉपअप होता है। यहाँ से वे आपके चैनल को डायरेक्टली सब्सक्राइब कर सकते है। एक बाद ध्यान देने वाली है यदि आप अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चो क...

    ई-मेल आईडी कैसे बनायें-How to Create an Email-ID (Gmail Account)

    दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि ये युग डिजिटल युग है।  इंटरनेट का जमाना है। डिजिटल के इस दौर में आपके पास एक जीमेल अकाउंट होना जरूरी हो जाता है। जीमेल अकाउंट के साथ ही आपके पास एक  ई-मेल  आईडी भी आ जाती है।  ई-मेल  आईडी एक एड्रेस की तरह होती है। जैसे पुराने समय में हम किसी को कोई पत्र भेजते थे तो उसके घर का एड्रेस लिखते थे। बिल्कुल उसी तरह अगर हम किसी को को  ई-मेल  भेजना चाहते हैं तो हमारे पास उसकी  ई-मेल  आईडी होनी चाहिए। ई-मेल  आईडी आज के इस डिजिटल युग की बहुत बड़ी मांग है। आप इंटरनेट पर कुछ भी करना चाहते हैं तो आपके पास एक  ई-मेल  आईडी और जीमेल अकाउंट होना चाहिए। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि न्यू  ई-मेल  आईडी कैसे बनायें। हम यह भी जानेंगे कि मोबाइल से  ई-मेल  आईडी कैसे बनाते हैं। ई-मेल  आईडी क्या है और इसकी क्या जरूरत है ई-मेल को हम इलेक्ट्रॉनिक मेल (Electronic Mail) भी कहते है।  ई-मेल  एक इलेक्ट्रॉनिक एड्रेस होता है। जब भी आप किसी को कुछ भेजना चाहते हैं त...