Skip to main content

ई-मेल आईडी कैसे बनायें-How to Create an Email-ID (Gmail Account)

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि ये युग डिजिटल युग है।  इंटरनेट का जमाना है। डिजिटल के इस दौर में आपके पास एक जीमेल अकाउंट होना जरूरी हो जाता है।


ई-मेल-आईडी-कैसे-बनायें-How-to-Create-an-Email-ID-(Gmail-ID)


जीमेल अकाउंट के साथ ही आपके पास एक ई-मेल आईडी भी आ जाती है। ई-मेल आईडी एक एड्रेस की तरह होती है। जैसे पुराने समय में हम किसी को कोई पत्र भेजते थे तो उसके घर का एड्रेस लिखते थे। बिल्कुल उसी तरह अगर हम किसी को को ई-मेल भेजना चाहते हैं तो हमारे पास उसकी ई-मेल आईडी होनी चाहिए।

ई-मेल आईडी आज के इस डिजिटल युग की बहुत बड़ी मांग है। आप इंटरनेट पर कुछ भी करना चाहते हैं तो आपके पास एक ई-मेल आईडी और जीमेल अकाउंट होना चाहिए।

आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि न्यू ई-मेल आईडी कैसे बनायें। हम यह भी जानेंगे कि मोबाइल से ई-मेल आईडी कैसे बनाते हैं।

ई-मेल आईडी क्या है और इसकी क्या जरूरत है


ई-मेल को हम इलेक्ट्रॉनिक मेल (Electronic Mail) भी कहते है। ई-मेल एक इलेक्ट्रॉनिक एड्रेस होता है।
जब भी आप किसी को कुछ भेजना चाहते हैं तो आपके पास उसका ई-मेल एड्रेस होना चाहिए। ई-मेल की जरूरत इंटरनेट के इस दौर में हर जगह पड़ेगी। ई-मेल आईडी बनाने के लिए वैसे तो बहुत सी फ्री वेबसाइटस है जिनमें जीमेल (Gmail), याहू (Yahoo), हॉटमेल (Hotmail) आदि हैं। लेकिन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पॉपुलर जीमेल (Gmail) होता है।

आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि जीमेल पर अकाउंट और कैसे ई-मेल आईडी बनाई जाती है
दोस्तों ई-मेल आईडी होना आज की बहुत बड़ी जरूरत हो गई है। 

जीमेल की सहायता से ई-मेल आईडी कैसे बनाते हैं

सबसे पहले हम सीखेंगे कि लैपटॉप या पीसी पर जीमेल अकाउंट कैसे बनाते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या पीसी पर कोई भी ब्राउज़र ओपन करना होगा। वैसे अगर आप गूगल क्रोम ब्राउज़र (Google Chrome) का प्रयोग करेंगे तो ज्यादा अच्छा है। 
तो चलिए गूगल क्रोम ब्राउज़र को ओपन कर लेते हैं। अब आप अपने एड्रेस बार पर में www.google.com लिखिए। गूगल का मेन पेज खुल जाएगा।आप अपने पीसी के दाएं तरफ ऊपरी कॉर्नर पर जीमेल लिखा हुआ पाएंगे। और वहीं पर आपको साइन इन का ऑप्शन भी मिलेगा। आप जीमेल पर या साइन इन पर क्लिक करिए।


How-to-create-email-id-and-gmail-account

आपके पास एक नई विंडो खुलेगी। इसमें लिखा होगा क्रिएट योर गूगल अकाउंट (Create Your Google Account). यहां पर आपको अपना फर्स्ट नेम लास्ट नेम डालना होगा। उससे बाद अगले स्टेप में User name@gmail.com डालना होगा। यूजरनेम (Username) यूनिक होना चाहिए। अब आपको अपना पासवर्ड सेट करना होगा। पासवर्ड को दो बार लिखना होगा। एक बार पासवर्ड लिखें और दूसरी बार उसको कंफर्म करें।
Create-Your-Google-Account


अब नेक्स्ट करके आगे के पेज पर जायें। यहां पर एक नयी विंडो खुलेगी जिसमें आपको अपना फोन नंबर और रिकवरी ई-मेल ऐड्रेस डालना पड़ेगा।  रिकवरी ई-मेल ऐडस ऑप्शनल है अगर इसको ना डालें तो भी चलेगा। अब आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ (डे, मंथ और ईयर) डालना होगा। अपना जेंडर डालें और इस पेज को नेक्स्ट करके फिर से आगे की विंडो पर पहुँचो ।
Gmail-Account-And-Email-ID-Created

इस पेज पर आपको गूगल की प्राइवेसी और टर्म्स मिलेंगे। उनको एक्सेप्ट करके अपने जीमेल अकाउंट पर पहुंचे ।
आप देखेंगे आपकी जीमेल आईडी बन चुकी है। गूगल के मुख्य पेज पर आये और Gmail पर क्लिक करें। आपकी नयी ई-मेल आईडी और Gmail Account बनकर रेडी है।


Comments

Popular posts from this blog

How to add Branding Watermark to YouTube Video

How to add Branding Watermark to YouTube Video. दोस्तों अगर आप ये पोस्ट पढ़ रहे है तो जाहिर सी बात है कि आप जानते ही होंगे कि  यूट्यूब पर चैनल कैसे बनाते है । ज्यादातर लोगो को पता नहीं होता कि  Branding Watermark to Video क्या होता है। सबसे पहले यही जान लेते है कि Branding Watermark to Video होता क्या है। What is Branding Watermark to Video दोस्तों सबसे पहले जान लेते हैं कि Branding Watermark to YouTube Video क्या होता है, और इसको क्यों लगाते हैं। दोस्तों इसको हम कस्टम सब्सक्राइब बटन (Custom Subscribe Button) भी बोलते हैं। इसको लगाने से ये चांस बढ़ जाता है कि आपकी वीडियो को देखने वाले लोग आपके चैनल को भी सब्सक्राइब कर दें। यदि आप अपने वीडियो की ब्रांडिंग वॉटरमार्क (Your Channel Logo) कर लेते है तो जब भी कोई आपकी वीडियो के दायी तरफ के निचले कार्नर पर आपके चैनल लोगो पर अपना कर्सर ले जाता है तो वहां से Subscribe का बटन पॉपअप होता है। यहाँ से वे आपके चैनल को डायरेक्टली सब्सक्राइब कर सकते है। एक बाद ध्यान देने वाली है यदि आप अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चो क...

What is Blog & How to Start Blogging- A Complete Blogging Guide

दोस्तो आज से हम अपने इस ब्लॉग पर ब्लॉगिंग सीरीज शुरू कर रहे है । इस सीरीज से हमारा मकसद होगा की ब्लॉगिंग से सम्बन्धित हर एक पहलू आपको सीखाया जाएगा ताकि आप भी अपना ब्लॉग शुरू कर सके। और ब्लॉगिंग के छेत्र में नई सफलताओ को छू सकें। दोस्तो ये पोस्ट उन लोगो के लिए है जो ब्लॉगिंग में आना चाहते है। और जानना चाहते हैं कि ब्लॉगिंग से पैसा कैसे कमाए। अगर आप बिलकुल शुर से step by step सीखना चाहते है कि ब्लॉग और ब्लॉगिंग क्या होता है। और अपना ब्लॉग कैसे स्टार्ट कैसे करें तो आपको  ब्लॉगिंग सीरीज  केे हर एक पोस्ट को पुुरे ध्यान से पढ़ना होगा। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि ब्लॉग क्या है और इससे हम पैसा कैसे कमा सकते है (What is blogging and how to earn money through Blogging) ब्लॉग कैसे बनाया जाता है (How to start a blog?) Table Of Contents ब्लॉग क्या है ? (What is Blog ?) इंटरनेट के इस दौर मे हमारे मन मे जब भी कोई प्रश्न उठता हो तो उसका उत्तर पाने के लिए हम गूगल का सहारा लेते है । आप किसी भी चीज क बारे मे जानना चाहते है तो आप उसको गूगल पे सर्च करके अपने ल...

How to increase traffic on video and Grow YouTube Channel

दोस्तों इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे कि यूट्यूब चैनल को ग्रो कैसे करें (How to grow YouTube channel) और यूट्यूब चैनल की वीडियो पर ट्रैफिक कैसे लाएं (How to drive traffic on YouTube channel). दोस्तों अगर आप नया यूट्यूब चैनल बनाने की सोच रहे हैं। या फिर आपने अभी-अभी नया यूट्यूब चैनल बनाया है तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रही है। यदि आपके पास पहले से ही एक यूट्यूब चैनल है, लेकिन आपको नहीं पता की यूट्यूब चैनल की वीडियो पर ट्रैफिक कैसे आता है तो भी आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना चाहिए। ज्यादातर लोग यूट्यूब पर चैनल तो बना लेते हैं। और उनके पास कंटेंट भी अच्छा होता है। लेकिन यूट्यूब चैनल पर केवल वीडियो अपलोड कर देना ही ट्रैफिक आने की गारंटी नहीं है। इसके लिए आपको कुछ अलग से एफर्ट भी लगाने पड़ते हैं। अपने चैनल को कैसे ग्रो करें  (How to grow YouTube channel)  और अपने यूट्यूब चैनल की वीडियो पर ज्यादा से ज्यादा ट्रैफिक कैसे लाएं  (How to drive traffic on YouTube channel)  आज इसी के बारे में हम डिस्कस करेंगे। दोस्तों बिल्कुल शुरुआत से ही शुरु क...