हम सब अपने अपने कार्यो में सफलता पाना चाहते है। बच्चे अपनी क्लास में अच्छे नंबरों से पास होना चाहते है। कॉलेज स्टूडेंट चाहते है कि अपने कॉलेज में सफलता पूर्वक पढ़ाई पूरी करने के बाद उनको अच्छी नौकरी पाने में सफलता मिले।
हर कोई सफल होना चाहता है। मगर कैसे ? क्या सफलता पाना एक बहुत ही मुश्किल कार्य है? हम सफलता कैसे पा सकते है ? क्या मैं भी सफल हो सकता हूँ ? यही वे सवाल है जिनका जिक्र इस पोस्ट में होने वाला है। आज हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे है ,जिनका उपयोग करके आपको किसी भी काम में सफलता मिलना तय है।
हम बहुत से सफल लोगो को सुनते है देखते है और उनके जैसा बनना चाहते है। आप किसी को देखते है जो एक बहुत अच्छी जॉब पे है तो आपके मन में आता है कि काश में भी ऐसी ही जॉब पे होता। आप एक यूटूबर को देखते है जो अब एक सेलेब्रटी बन गया है। उसको देखकर आप सोचने लगते है काश में भी एक दिन बड़ा यूटूबर बन पाउ। आप अपने बॉस को देखते है और सोचने लगते है कि काश में ही बॉस होता।
आप एक हट्टे कट्टे बंदे को देखते हो और सोचने लगते हो की काश में भी ऐसा ही स्लिम ट्रिम हो जाऊ और ऐसी ही बॉडी बना पाऊ। अगर आप भी ऐसा कुछ सोचते है तो कमेंट में लिखो आपकी क्या चाहत है।
संसार का हर एक व्यक्ति अपने अपने कार्यो में सफल होना चाहत है लेकिन कैसे ??
सफलता प्राप्त करना कोई मुश्किल काम नहीं है बस इसके लिए आपको एक सुनियोजित तरीके से काम करना होगा। आज हम आपको जो भी बातएंगे यदि आप उसका सख्ती से पालन करोगे तो आपको 100 प्रतिशत सफलता मिलेगी /
दिनचर्या में बदलाव (Change In Lifestyle)
शायद इससे हर कोई सहमत होगा। सबसे बड़ी बात ये है कि हममे से ज्यादातर लोग जानते है की वे एक गलत दिनचर्या फॉलो कर रहे है, लेकिन कोई भी अपनी दिनचर्या को दुरुस्त करने की हिम्मत नहीं करता है। शायद आपको पता न हो कि आपकी दिनचर्या ही आपकी लाइफ का भविष्य तय करती है। अगर आपकी दिनचर्या सही है तो रिजल्ट हमेशा ही सकारात्मक होंगे।
सुबह जल्दी उठने की आदत डाले। ऐसे बहाने बनाना छोड़ दो कि यार अलार्म तो लगाया था लेकिन अलार्म बजा नहीं। यार ठण्ड बहुत है। सुबह उठा नहीं जाता। आज नहीं कल से जरूर उठूंगा।
ये सभी ऐसे बहाने है जिनको हम बड़ा ही सामान्य सी बात मानते है। लेकिन क्या आपको पता है की ये बहाने हमारी पूरी ज़िन्दगी को प्रभावित करते है। हम इन बहानो के साथ जीते चले जाते है जिससे हमारी लाइफ ऐसी हो जाती है जैसे मानो हम बस समय काटने के लिए ही ज़िन्दगी जी रहे हो। ऐसी ज़िन्दगी में कुछ भी खास नहीं हो पाता।
यदि आपको अपनी लाइफ से कुछ स्पेशल चाहिए तो अपनी दिनचर्या में बदलाव कीजिये। शुबह जल्दी उठना। शुबह की 3 या 4 किलोमीटर की सैर बेहतर है। दिन में कम से कम एक घंटा व्यायाम बेहद जरूरी है। ज़िन्दगी में सफल होने के लिए आपके पास केवल दो चीजे हो तो आप किसी भी कार्य में सफल हो सकते है, और वे दो चीजे है आपका स्वस्थ शरीर और मजबूत दिमाग।
अब आप समझ गए होंगे कि अच्छी दिनचर्या सफल होने के लिए क्यों आवश्यक है।
सकारात्मक नजरिया (Positive Thinking)
पॉजिटिव थिंकिंग बहुत जरूरी है। अगर किसी कार्य को कोई भी इंसान कर सकता है तो आप भी उस कार्य को कर सकते है। आप किसी व्यक्ति को देखते है जो आपकी उम्र का ही है लेकिन उसने अपने शरीर पर काफी वर्क किया है। उसने जिम में मेहनत करके अपने को खूबसूरत और बीमारी रहित बना लिया है। ऐसा आप भी कर सकते है बस आपको भी उसी लेवल की मेहनत करनी होगी।
लेकिन ज्यादातर लोग अपने पसंद के कैरक्टर में खुद को ढालने में हिचकिचाते है। वे सोचते है कि यार उनके जैसा बनना नामुमकिन है। कभी न कभी आपके मन में ये जरूर आया होगा कि वो एक बड़ा यूटूबर, डॉक्टर ,इंजीनियर ,एक्टर , क्रिकेटर है , क्या मैं भी उसके जैसा ही बन सकता हूँ? जी हाँ। आप बन सकते है। उसके जैसा नहीं बल्कि उससे भी बेहतर। बस आपको सकारात्मक रहना होगा और सही दिशा में मेहनत करनी होगी।
लेकिन ज्यादातर लोग अपने पसंद के कैरक्टर में खुद को ढालने में हिचकिचाते है। वे सोचते है कि यार उनके जैसा बनना नामुमकिन है। कभी न कभी आपके मन में ये जरूर आया होगा कि वो एक बड़ा यूटूबर, डॉक्टर ,इंजीनियर ,एक्टर , क्रिकेटर है , क्या मैं भी उसके जैसा ही बन सकता हूँ? जी हाँ। आप बन सकते है। उसके जैसा नहीं बल्कि उससे भी बेहतर। बस आपको सकारात्मक रहना होगा और सही दिशा में मेहनत करनी होगी।
नियमितता (Consistency)
ये बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपके पास ये नहीं है तो आप चाहे कितना भी हार्ड वर्क कर लो, सफलता नहीं मिलेगी। अगर आप अपने कार्य में Consistent है तो आपको सफलता 100 प्रतिशत मिलेगी। लोगो का अपने कार्यो में Consistent न होना ही असफलता का सबसे बड़ा कारण है। Consistent होना सफल होने के लिए बेहद जरूरी है। आप जो भी कार्य करो उसको consistency के साथ करो। आपका कार्य सही समय पर ,सही तरीके से होता रहेगा जिससे आपमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
जूनून और धैर्य ( Passion & Patience)
आप जिस भी फील्ड में सफल होना चाहते है उसके प्रति आपमें जुनून होना बहुत जरूरी है। अगर आप दिल से वो कार्य करना चाहते है तो आप उस कार्य को कर ही लोगे। जूनून के साथ साथ धैर्य होना तो अत्यंत जरूरी है। ऐसी कोई जादुई छड़ी नहीं है जो झट से आपको सफल बना दे। इसलिए आपको धैर्य रखते हुए अपने पैशन को पाने का प्रयास करना होगा। सफल होने के लिए आपको सकारात्मकता के साथ Consistency से काम करना पड़ेगा।
यदि आप इन सभी बातो को ध्यान में रखेंगे और इन पर सख्ती से अमल करते हुए अपने लक्ष्य की और बढ़ोगे तो आपको सफलता निश्चिन्त मिलेगी।

Comments
Post a Comment